Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालआदिवासी-ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी: डॉ. ललित श्रीवास्तव

आदिवासी-ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी: डॉ. ललित श्रीवास्तव

Post Media
News Logo
Piyush Awasthi
18 फ़रवरी 2026, 09:58 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

एमपी यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. ललित श्रीवास्तव ने प्रदेश के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं।


उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर अस्पताल भवन, आधुनिक उपकरण और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से दूरस्थ और जनजातीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।


डॉ. श्रीवास्तव ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)