जिला स्तरीय गैसाबाद प्रीमियर लीग सीजन-4 का शुभारंभ

Advertisement
हटा,जिमी नागररिया। गैसाबाद प्रीमियर लीग सीजन-4 के अंतर्गत जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रारंभिक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच लक्ष्मण 11 और पन्ना 11 के बीच खेला गया, जिसमें लक्ष्मण 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच का शुभारंभ JSW के प्रोजेक्ट हेड देवेंद्र शर्मा द्वारा टॉस उछालकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहादुर श्रीवास्तव, जुगलकिशोर पटेल, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा उपस्थित रहे। वहीं जेएसडब्ल्यू से डिप्टी मैनेजर राहुल वर्मा, अमित कुमार एवं श्यामसुंदर रावत की विशेष उपस्थिति रही।
आयोजन कमेटी से रणधीर दाहिया, गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी, मुकेश पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुकाबला देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 2 लाख रुपये नगद एवं उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
