Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाइश्क में अंधी पत्नी का खौफनाक कदम: प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना ही सुहाग

इश्क में अंधी पत्नी का खौफनाक कदम: प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना ही सुहाग

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 12:23 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना,अंबिका केशरी । सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को जंगल में महुआ के पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, 5 मार्च को फरियादी विनोद कुमार सतनामी, निवासी ग्राम मोटवा ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने साथी चौकीदार ज्ञान सिंह धुर्वे के साथ मोटवा जंगल में गश्त कर रहा था। इसी दौरान मोटवा बरहा डाबर क्षेत्र में एक खेत के पास महुआ के पेड़ से एक व्यक्ति का शव रस्सी से लटका हुआ मिला। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और आसपास के ग्रामीण मृतक की पहचान नहीं कर पाए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानकारी जारी की। इसके बाद मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजाभइया डोहर निवासी ग्राम किटहा, थाना जैतवारा के रूप में हुई।



मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च को राजाभइया डोहर मजदूरी के लिए घर से निकले थे। उनके साथ उनकी पत्नी रामबाई डोहर और गांव का ही बाबूलाल चौधरी भी गया था, लेकिन रात में केवल रामबाई ही घर लौटी। जब परिजनों ने राजाभइया के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। जांच में सामने आया कि रामबाई डोहर और बाबूलाल चौधरी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। वह पत्नी को बाबूलाल से मिलने और बातचीत करने से मना करता था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।



पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने योजना बनाकर राजाभइया को पहले शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वारदात को छिपाने के लिए शव को मोटवा जंगल में महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामबाई डोहर और बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)