Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरहाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत, 15 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत, 15 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 11:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बीना,बृजपाल सिंह राजपूत। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं हाईस्कूल परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।


परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर जवानों की तैनाती रही, जिससे किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो।


बीना ब्लॉक में उत्कर्ष विद्यालय क्रमांक-1, शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सहित कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 4 केंद्र शहरी क्षेत्र में तथा 5 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए। शहरी क्षेत्र में ब्लॉक के कुल 2443 विद्यार्थियों को दसवीं परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 15 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।


ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नितेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल का पहला प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संचालित हो सकी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)