पुल से नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे यात्री, लोगों ने बचाई जान

Advertisement
गढ़ीमलहरा,शिवम चौरसिया। गढ़ीमलहरा–लुगासी मार्ग पर बने पुल से एक फोर-व्हीलर कार अचानक नीचे नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि नए पुल के निर्माण के दौरान दोनों ओर रेलिंग नहीं लगाई गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोड ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के दोनों ओर जल्द से जल्द रेलिंग लगाई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
