बटियागढ़,राजेन्द्र तिवारी। ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच शाम करीब 5 बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे इलाके में हलचल मच गई।
ओलावृष्टि के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें खेतों और सड़कों पर गिरे ओले साफ देखे जा सकते हैं। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस समय अधिकांश फसलें खेतों में खड़ी या कटकर पड़ी हुई हैं।
ऐसे में किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है और संभावित नुकसान को लेकर वे चिंतित हैं। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

