मंदसौर,ललित शंकर धाकड़ । मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक सकारात्मक और मानवीय तस्वीर सामने आई है, जहां वीर हनुमान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मानवता की मिसाल पेश की। यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ रही थी, तभी रास्ते में एक एंबुलेंस पहुंच गई।


स्थिति को समझते हुए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने तुरंत जुलूस को रोक दिया और एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के रास्ता दिया, ताकि मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस दौरान मौजूद लोगों ने अनुशासन और संवेदनशीलता का परिचय दिया।


इस सराहनीय पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आस्था के साथ-साथ मानवता निभाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मंदसौर की इस घटना ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है कि जरूरतमंद की मदद ही सच्ची भक्ति है।