Saturday, March 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशउत्तर प्रदेशडिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं से भरा केबिन और हवा में अटकी सांसें

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं से भरा केबिन और हवा में अटकी सांसें

Post Media
News Logo
PeptechTime
7 मार्च 2026, 06:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए उनके हेलिकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर इसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।


जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री आज लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी जिले के अपने कार्यक्रम के लिए हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर रहे थे। उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक घना धुआं भरने लगा और डिस्प्ले स्क्रीन बंद हो गई। इससे केबिन में बैठे सभी लोगों में भय का माहौल बन गया और सांसें हवा में अटक सी गईं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।


पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से बड़ा हादसा टल गया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जहां फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहले से ही अलर्ट पर थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद उपमुख्यमंत्री और अन्य साथी सामान्य स्थिति में बताए जा रहे हैं।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)