Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरग्राम विकोरा में रेट सूची को लेकर विवाद, टायर दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला

ग्राम विकोरा में रेट सूची को लेकर विवाद, टायर दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला

Post Media
News Logo
PeptechTime
15 फ़रवरी 2026, 08:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

महाराजपुर,शिवम चौरसिया थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम विकोरा में टायर पंचर की दुकान संचालित करने वाले युवक के साथ रेट सूची को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घायल को डायल 112 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विकोरा निवासी नरेश पटेल (26 वर्ष) गांव में टायर पंचर व संबंधित सामग्री की दुकान संचालित करता है। बताया जा रहा है कि गांव के जितेंद्र पटेल एवं प्रिंस पटेल को दुकान की खरीदी रेट सूची मिल गई, जिसे वे गांव के लोगों को बताने लगे।


बताया गया कि रेट सूची सार्वजनिक होने के बाद ग्राहक खरीदी मूल्य पर ही सामान देने की मांग करने लगे, जिससे दुकानदार की आमदनी प्रभावित होने लगी। जब नरेश पटेल ने रेट सूची सार्वजनिक न करने को कहा तो इस बात पर कहासुनी हो गई।


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जितेंद्र एवं प्रिंस पटेल ने नरेश पटेल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में नरेश के दोनों हाथों से खून बहने लगा तथा सिर में गंभीर चोट आई। डायल 112 की सहायता से घायल को महाराजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. आलोक चौरसिया द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)