छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) में कथित अनियमितताओं और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का मामला एक बार फिर सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के सिरेगांव में बिजली सुधार कार्य के दौरान लाइनमैन के निजी हेल्पर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मोठार निवासी 40 वर्षीय अनिल पिता दुलीचंद धुर्वे सिरेगांव में एक लाइनमैन के निजी कर्मचारी (प्राइवेट हेल्पर) के रूप में काम करता था। बुधवार को वह रोजाना की तरह काम पर गया था। बताया जा रहा है कि सिरेगांव निवासी गगन सूर्यवंशी के खेत से गुजर रही बिजली लाइन में सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और अनिल करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह बिजली के खंभे से चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मृतक के भतीजे उकेश कुमार धुर्वे (32) निवासी मारई ने बताया कि अनिल लंबे समय से लाइनमैन के साथ निजी हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा था। परिवार का आरोप है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय अनुमति के निजी कर्मचारियों से जोखिम भरा कार्य कराया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देहात थाना टीआई गोविंद राजपूत ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि बिजली विभाग में नियमित कर्मचारियों की जगह निजी व्यक्तियों से काम कराने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। आरोप है कि मामूली पारिश्रमिक पर निजी कर्मचारियों से जोखिम भरे कार्य कराए जाते हैं, जबकि उन्हें न तो पर्याप्त प्रशिक्षण मिलता है और न ही सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में आक्रोश है। लोगों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं लगातार हो रहे ऐसे हादसों को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

'राहुल गांधी को मेरे पिता ने अपना पक्ष बता दिया है', स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर यतींद्र सिद्धारमैया बोले

पत्नी नीलम के लिए भावुक हुए रोनित रॉय, बोले- तुम्हारे बिना कुछ भी मुमकिन नहीं

मेकदातु बांध विवाद: तमिलनाडु के सीएम विजय ने पीएम मोदी से की मंजूरी नहीं देने की मांग, राज्यों की सहमति पर दिया जोर

जीएनए बिजली खरीद समझौते पर विपक्ष का निशाना, केरल मुख्यमंत्री पर प्रक्रिया दरकिनार करने का आरोप

दीपावली पर विजेंद्र गुप्ता की अपील, ग्रीन पटाखों का सीमित इस्तेमाल कर बनाएं स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली

आईपीएल 2027: हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल होंगे, अर्शदीप बनेंगे एमआई का हिस्सा

एनसीपी के विलय की अटकलों पर महाराष्ट्र के सीएम बोले- हर कोई फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन एनडीए को भरोसे में लें

कुमारस्वामी ने केपीएससी की सभी परीक्षाएं टालने की मांग की, कांग्रेस सरकार को दी 'बदले की राजनीति' छोड़ने की नसीहत

मध्य प्रदेश में खाद वितरण को लेकर कमलनाथ का निशाना, बोले- सर्वर फेल और ई-टोकन सिस्टम से किसान परेशान







