Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरकुएं में मिला 15 वर्षीय बालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

कुएं में मिला 15 वर्षीय बालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 फ़रवरी 2026, 09:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर ,रविकांत वर्मा। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रेडिसन होटल के समीप स्थित मंदिर के पास बने एक कुएं में 15 वर्षीय बालक का शव मिला। मृतक बालक अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम उसका शव कुएं में मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजराना थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी समीर राठौर अपने नाबालिग दोस्तों के साथ घूमने-फिरने गया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से वह कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा कुएं में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से बालक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान समीर राठौर के रूप में की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।


फिलहाल खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)