मध्य प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन

Advertisement
मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश खाद एवं ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कनुप्रिया सत्तन ने भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुकेश नायक (मीडिया विभाग अध्यक्ष) और अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता के परिवार से जुड़ी यह एंट्री इंदौर और प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है। विशेष रूप से ऐसे समय में जब प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं, यह घटनाक्रम सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब देखना होगा कि इस घटनाक्रम पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और कनुप्रिया सत्तन कांग्रेस संगठन में किस भूमिका में सक्रिय नजर आती हैं।
