उज्जैन,अशोक दायमा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने उज्जैन दौरे के दौरान स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार मनोचा का हाल ही में कनाडा में एक दुखद हादसे में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि Narendra Modi के नेतृत्व में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त प्रयासों से पार्थिव शरीर को कनाडा से भारत लाया गया।
मुख्यमंत्री ने Mahakaleshwar Jyotirlinga में दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया तथा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

