Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाधारकुण्डी आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ब्रह्मलीन महाराज जी को दी श्रद्धांजलि

धारकुण्डी आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ब्रह्मलीन महाराज जी को दी श्रद्धांजलि

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 फ़रवरी 2026, 06:44 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

चित्रकूट,अरुण साहू।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धारकुण्डी आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आश्रम के अधिष्ठाता रहे ब्रह्मलीन महाराज जी की पार्थिव देह के दर्शन कर उन्हें विनम्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराज जी के चरणों में नमन करते हुए उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महाराज जी का जीवन समाज को मार्गदर्शन देने वाला रहा है और उनके विचार सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।


मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, आश्रम के संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय व्यतीत कर संतों से भेंट की और शोक संतप्त श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)