Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरएचपीवी वैक्सीन से कम होगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

एचपीवी वैक्सीन से कम होगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 10:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

महाराजपुर,शिवम । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आलोक चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि जिन किशोरी बालिकाओं ने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर में एचपीवी का नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जा रहा है।


डॉ. चौरसिया ने बालिकाओं और उनके माता-पिता से अपील की है कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को जल्द से जल्द एचपीवी का टीका लगवाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।


उन्होंने बताया कि टीका लगवाने वाली बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम अरुण सिंह, विमला कुशवाहा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)