छतरपुर में बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का पहला पेपर शांतिपूर्ण संपन्न

Advertisement
छतरपुर,संजय अवस्थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार से हो गई। जिले में कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का आयोजित किया गया, जो शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था रही। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी लगातार निगरानी करते नजर आए। प्रवेश के दौरान छात्रों की सघन जांच की गई।
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकांश सवाल सिलेबस के अनुरूप रहे। कई छात्रों ने कहा कि पेपर अच्छा आया है और उम्मीद के मुताबिक रहा। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। अभिभावकों ने भी प्रशासन और शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की सराहना की। जिले में आगामी परीक्षाओं को लेकर भी इसी तरह की व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
