Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसूने घर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 15 तोला सोना व 70 हजार नकद ले उड़े चोर

सूने घर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 15 तोला सोना व 70 हजार नकद ले उड़े चोर

Post Media
News Logo
PeptechTime
16 फ़रवरी 2026, 09:03 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बमीठा,रोहित पाठक | गंज गांव में दिनदहाड़े सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर 15 तोला सोना, 1.5 किलो चांदी और 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित नारायण सिंह के घर में यह चोरी दोपहर करीब 12:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच हुई। शाम करीब 7:30 बजे जब परिवार घर लौटा तो बाहर का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिस अलमारी में गहने और नकदी रखी थी, उसके दरवाजे खुले थे और गहने नीचे पड़े मिले। पीड़ित परिवार ने तत्काल थाना बमीठा में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बताया गया है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)