छतरपुर/बकस्वाहा (राजू दुबे)। जिले के बकस्वाहा क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई सहायक खनिज अधिकारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें बिना वैध अनुमति के गिट्टी परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार ISKCON Private Limited के क्रेशर से जुड़े दो हाईवा ट्रक अवैध तरीके से गिट्टी का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ट्रक नंबर MP04 HE 5782 और MP04 HE 5778 को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

सहायक खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों हाईवा ट्रकों को कब्जे में लेकर बकस्वाहा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अनुसार मामले में आगे की विस्तृत जांच की जा रही है और नियमों के तहत संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।