Sunday, February 15, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नाएम्बुलेंस से अवैध शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर शराब व वाहन जब्त

एम्बुलेंस से अवैध शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर शराब व वाहन जब्त

Post Media
News Logo
Peptech Time
14 फ़रवरी 2026, 06:35 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पन्ना,जीतेन्द्र रजक। पन्ना जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पन्ना पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गुनौर पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन का दुरुपयोग कर अवैध शराब परिवहन कर रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई का विवरण दिनांक 12–13.02.2026 की रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि एक एम्बुलेंस वाहन द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने महेबा रोड स्थित बेलही महादेव मंदिर मेन गेट के पास चेकिंग लगाई। कुछ समय बाद संदिग्ध एम्बुलेंस वाहन (क्रमांक CG04NS7479) महेबा–अमानगंज की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर रोका गया।


तलाशी के दौरान एम्बुलेंस से 10 पेटी (करीब 120 लीटर / 475 क्वार्टर) देशी मदिरा मसाला बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 बताई गई है। साथ ही ₹1,000 नकद भी जब्त किया गया। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेंस वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई आरोपियों के विरुद्ध थाना गुनौर में अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


गिरफ्तार आरोपी लोकेन्द्र लोधी, पिता नरेन्द्र लोधी, निवासी सीलघाट, कुम्हारी, दमोह विधा प्रसाद दाहायत, पिता जीवनलाल दाहायत, निवासी कुड़ई पटेरा, दमोह अभिषेक राजपूत, पिता साहब सिंह राजपूत, निवासी रनेह, दमोह


सराहनीय योगदान इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री सहित प्र.आर. मनीष कश्यप, यादवेंद्र सिंह, आर. वीनस पाण्डेय, राजकुमार गौण्ड, चालक आर. बृजेश घोषी एवं सैनिक संतोष कुमार व रवि का सराहनीय योगदान रहा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)