Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीभ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 09:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी,सुमित कुमार। कटनी में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही. ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।



जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी ने एरिया की राशि के भुगतान की एवरेज कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में फरियादी रोहन लाल रजक, जो कि सेवानिवृत्त चौकीदार हैं, ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


लोकायुक्त की कार्रवाई से जल संसाधन विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)