छतरपुर, रोहित पाठक। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीम इंडिया को अपनी विशेष शुभकामनाएं दीं और इस जीत को मेहनत व ईश्वर की कृपा का संगम बताया।


"पनौती" के मिथक पर प्रहार:

अपनी बधाई संदेश में बागेश्वर महाराज ने समाज में प्रचलित 'पनौती' जैसे अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि— "दिन, जगह, मैदान का नाम या कोई खिलाड़ी 'पनौती' नहीं होता। यदि आपके पास सही नीति और रणनीति हो, साथ में जोश, जुनून, लगन, मेहनत और भगवान की कृपा हो, तो हर मुश्किल पर पानी फेरा जा सकता है।"


रणनीति और सिद्धत का परिणाम

तीसरे टी-20 फाइनल में भारत के शानदार प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए महाराज जी ने कहा कि आज का नज़ारा यह साबित करता है कि जब सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं, तो सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने इस जीत को केवल एक मैच की जीत न मानकर जीवन के लिए एक बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि अगर इंसान के भीतर जुनून हो, तो परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बन सकतीं और मंज़िल कदमों में होती है।


भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बागेश्वर धाम सहित पूरे बुंदेलखंड में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। महाराज जी ने समस्त देशवासियों और क्रिकेट प्रेमियों को इस गौरवशाली क्षण की हार्दिक बधाई दी है।