Saturday, February 21, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरमां की शिकायत के बाद नाबालिग बेटे ने किया बड़ा खुलासा

मां की शिकायत के बाद नाबालिग बेटे ने किया बड़ा खुलासा

Post Media
News Logo
PeptechTime
12 फ़रवरी 2026, 11:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(विनोद मिश्रा)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका निवासी राजकुमारी पटेल ने अपने ही नाबालिग बेटे के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में अब नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को महिला अपने बेटे को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां नाबालिग लड़के ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया और खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए दो युवकों पर गंभीर इल्ज़ाम लगाए।


जानकारी के अनुसार राजकुमारी पटेल ने 4 फरवरी को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर बताया था कि उनका नाबालिग बेटा घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी के जेवर और करीब 40 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया है। परिजनों ने जबलपुर से लड़के को पकड़ा और अब वह माता-पिता के साथ पुलिस के सामने पेश हुआ।


नाबालिग ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए दावा किया कि सत्यम शर्मा और अभिषेक पटेल ने उसे नशे के इंजेक्शन लगाकर नशे की लत लगाई और फिर मां के गहने व नगदी चोरी करवाए। उसका कहना है कि नशे की लत के चलते उसे मजबूर किया गया। लड़के ने यह भी बताया कि आजाद चौक पर सोने की दुकान संचालक कपिल सोनी को सोना बेचने की बात कही गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग को अपने साथ लेकर जांच और पूछताछ शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)