Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशजबलपुरधोती-कुर्ता और त्रिपुंड लगा होटल से निकला युवक, बजरंग दल ने पकड़ा तो निकला जफर...!

धोती-कुर्ता और त्रिपुंड लगा होटल से निकला युवक, बजरंग दल ने पकड़ा तो निकला जफर...!

Post Media
News Logo
Pankaj Yadav
17 फ़रवरी 2026, 09:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार रात उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। हिंदू वेशभूषा—धोती-कुर्ता, माथे पर त्रिपुंड चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला पहने यह युवक एक युवती के साथ पंजाब के मोहाली से उज्जैन आया था। बजरंग दल को सूचना मिली थी कि अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती पहचान छिपाकर होटल में ठहरे हुए हैं। करीब एक घंटे की घेराबंदी के बाद जैसे ही यह जोड़ा होटल से बाहर निकला, कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।


नाम छिपाया तो फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

पकड़े जाने के बाद युवक ने शुरुआत में अपना हिंदू नाम बताकर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब कार्यकर्ताओं ने कड़ाई से पूछताछ की और पहचान पत्र की मांग की, तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने स्वीकार किया कि उसका असली नाम जफर खान है। वेशभूषा हिंदू और पहचान मुस्लिम निकलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और बीच सड़क पर ही जफर की पिटाई शुरू कर दी। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ देखा जा सकता है।


खुद को बताया शिव भक्त, युवती के साथ किए थे दर्शन

पिटाई के दौरान जफर खान बार-बार खुद को भगवान शिव का अनन्य भक्त बताता रहा। उसने दावा किया कि वह पिछले कई दिनों से भक्ति भाव में है और साथ आई युवती उसे महादेव के दर्शन कराने के लिए ही उज्जैन लेकर आई थी। जफर के मुताबिक, दोनों ने महाकाल मंदिर, मां हरसिद्धि और काल भैरव मंदिर में मत्था टेका और दर्शन किए। उसने सफाई दी कि उसका यह पहनावा दिखावा नहीं बल्कि उसकी श्रद्धा है, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसे 'पहचान छिपाने' की साजिश और संदिग्ध मामला करार दिया।


सुरक्षा और पहचान पर उठे सवाल

इस घटना ने उज्जैन के होटलों में रुकने वाले यात्रियों की आईडी चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बजरंग दल का आरोप है कि दूसरे धर्म के युवक हिंदू वेशभूषा धारण कर धार्मिक स्थलों की पवित्रता को प्रभावित कर रहे हैं और पहचान छिपाकर रुकना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि युवक ने होटल में रुकते समय कौन से दस्तावेज जमा किए थे और क्या युवती को उसके असली नाम की जानकारी थी या नहीं। शहर में इस घटना के बाद से माहौल गरमाया हुआ है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)