Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरनहर में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

नहर में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 09:12 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

खजुराहो,अशोक नामदेव। खजुराहो के समीप बमीठा थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहर में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची संध्या साहू (9 वर्ष) पिता राम बहादुर साहू, निवासी ग्राम इमलाहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे संध्या अपनी बहन के साथ घर के पीछे निकली नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में डूब गई।


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलने पर एसडीओपी सिंचाई विभाग डी.के. मिश्रा को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद नहर का पानी तुरंत बंद करवाया गया ताकि बच्ची की तलाश की जा सके।


ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया। करीब दोपहर 2 बजे बच्ची का शव नहर में कुछ दूरी पर मिला। सूचना मिलते ही बमीठा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।


इस दर्दनाक घटना के बाद इमलाहा गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)