Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशउत्तर प्रदेश5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया

5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 जनवरी 2026, 01:20 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

यूपी के मुरादाबाद जिले में धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। यहां 5 मुस्लिम छात्राओं ने एक हिंदू छात्रा को सड़क पर घेरकर जबरन बुर्का पहनाया। घटना का CCTV वीडियो 23 जनवरी को सामने आया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है। सभी छात्राएं एक ही स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं और साथ में कोचिंग भी जाती थीं। आरोपी और पीड़िता की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। मामला बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। पीड़िता चौधरी समाज से है।


सड़क पर घेरकर पहनाया बुर्का

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि 5 मुस्लिम छात्राएं पहले पीड़िता से बातचीत करती हैं। इसके बाद उनमें से एक अपने बैग से बुर्का निकालती है और बीच सड़क पर छात्रा को जबरन पहनाती है। पीड़िता असहज दिखाई देती है, लेकिन विरोध नहीं कर पाती।


भाई का आरोप- बहन का किया गया ब्रेनवॉश

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11वीं कक्षा से इन लड़कियों से दोस्ती थी। धीरे-धीरे बहन को इस्लाम कबूल करने के लिए उकसाया जाने लगा। उससे कहा जाता था कि धर्म बदलने से किस्मत बदलेगी और वह ज्यादा खूबसूरत लगेगी।


भाई का कहना है कि बहन घरवालों की बात भी नहीं मानने लगी थी और बार-बार उन्हीं लड़कियों के साथ रहने लगी। 20 दिसंबर को ट्यूशन से लौटते समय उसे बुर्का पहनाया गया।


पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

22 जनवरी को पीड़िता के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांचों छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)