नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर्स समेत अन्य गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है। लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कुछ अभ्यास से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है। बढ़ती आंखों की थकान और कमजोरी को दूर करने में यह कारगर है।
आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और इनकी देखभाल न करने से भविष्य में गंभीर समस्याएं जैसे कमजोर दृष्टि या अन्य नेत्र रोग हो सकते हैं। नियमित रूप से ये सरल एक्सरसाइज अपनाने से आंखों की रोशनी मजबूत रहती है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंखों की सेहत के लिए मंत्रालय ने रोजाना हल्की एक्सरसाइज और सरल नियमों का पालन करने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय ने सबसे प्रभावी नियम के रूप में 20-20-20 नियम को अपनाने पर जोर दिया है। इस नियम के अनुसार, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर को स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से आंखों पर तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है।
एक्सपर्ट का कहना है कि यह नियम स्क्रीन पर काम करने वाले छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, मंत्रालय ने आंखों की देखभाल के लिए कुछ अन्य सरल उपाय भी सुझाए हैं। इनमें रोजाना सुबह-शाम 2-3 मिनट पॉमिंग करें, इसके लिए दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है।
त्राटक करें, जैसे मोमबत्ती की लौ या काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। आंखों की हल्की मालिश करें। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल-गोल घुमाना और पास-दूर फोकस बदलना भी करें। सबसे महत्वपूर्ण है स्क्रीन टाइम कम करना, अच्छी रोशनी में पढ़ाई या काम करें और पर्याप्त नींद लें।
--आईएएनएस
आंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
00:00/03:07

PeptechTime
19 सितंबर 2026, 11:18 pm IST
PeptechTime19 सितंबर 2026, 11:18 pm IST
Latest News

अमेरिका पहुंचे शी चिनफिंग, दुनिया की नजर चीन-अमेरिका वार्ता पर

चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता के आठवें दौर में कई मुद्दों पर सहमति बनी

शी चिनफिंग ने स्वागत समारोह में किया संबोधन

हैदराबाद: प्रणय हॉरर किलिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी अब्दुल बारी की जेल में मौत

रोशिबिना देवी: बचपन से ही 'कॉम्बैट स्पोर्ट्स' का शौक, खेल-कूद के साथ पढ़ाई में भी रहीं अव्वल

छतरपुर जिले में युवक पर जानलेवा हमला:घेरकर लाठी-डंडों व फरसा से लहूलुहान किया, मंदिर से घर लौटते समय रास्ते में की गई मारपीट

राजकुमार राव ने रीक्रिएट किया 'दीवार' का मशहूर सीन, अमिताभ बच्चन ने बजाईं तालियां

टीईटी शिक्षकों के गरिमा पर सवाल: सकीना इट्टू

एशियन गेम्स : बैडमिंटन और स्कीट टीमों के साथ भारतीय एथलीट्स ने बिखेरी चमक, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को सराहा




