बीना। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर बीना में विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश व्यास के नेतृत्व में सर्वोदय चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पर्यटन मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के बरगी डैम में हुई दर्दनाक घटना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि आंधी-तूफान और बारिश की पूर्व चेतावनी के बावजूद क्रूज़ संचालन जारी रखना प्रशासन की बड़ी लापरवाही है।


युवा कांग्रेस ने पर्यटन मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।कार्यक्रम में पीपी नायक, प्रशांत राय, अनुराग ठाकुर, अजय प्रताप सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह ठाकुर, विवेक पोरिया, अतीक खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।