छतरपुर, संदीप यादव| छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टटम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल यहाँ थ्रेशर मशीन चलाते समय एक युवक हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान दिनेश कुशवाहा (25 वर्ष) पिता राजाराम कुशवाहा निवासी टटम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनेश गांव में ही पावर हाउस के पास थ्रेशर मशीन चला रहा था, तभी अचानक वह ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की जद में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे स्थानीय स्तर पर दिखाया और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर युवक को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

'हमें आलू से सोना बनाने का फॉर्मूला जानना है', रवि किशन ने राहुल गांधी के आरोप पर कसा तंज

अवैध रेत के साम्राज्य पर चला प्रशासन का बुलडोजर: गांव में डंप की गई 800 ट्रॉली रेत को नष्ट कराया, कारोबारियों के छूटे पसीने

बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव का क्षेत्र, अगले सप्ताह कई जिलों में बारिश के आसार

दिल्ली में 5 महीने में 19,900 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षण, 600 कारोबार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े

'इंतजार-शास्त्र' के बाद, अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरने के लिए 'बजट फाइल्स' शुरू कीं

एंडर बैरेनेट्क्सेआ की हुई सर्जरी, 6 महीने तक मैदान से रह सकते हैं बाहर

आंगनबाड़ी केंद्र पर शराब के नशे में धुत्त होकर बरसाए ईंट-पत्थर, हमले के बाद पुलिस ने नशेड़ी युवक को उठाकर जेल भेजा

बांग्लादेश को संरचनात्मक आर्थिक चुनौतियों का करना पड़ा सामना: रिपोर्ट

धनकुबेर निकले वन विभाग के एसडीओ: 927 ग्राम सोना, 3 लाख नकदी और कई वाहन बरामद, लोकायुक्त ने सुबह दी थी दबिश





