भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टीवी का चैनल बदलने की बात को लेकर दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में पति पर हंसिए से हमला कर दिया।


हमले में पति के सिर और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल पति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।