जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज पर नियमों की अनदेखी और उल्लंघन के आरोपों के चलते राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। आयोग ने कॉलेज में न्यूनतम मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद एमबीबीएस कोर्स की मंजूरी तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। जानकारी के अनुसार, एनएमसी की निरीक्षण टीम को कॉलेज में बुनियादी ढांचे, फैकल्टी की उपलब्धता, अस्पताल की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था में कई गंभीर कमियां मिलीं। इन्हीं खामियों के आधार पर आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है। आयोग के निर्देशानुसार, कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। छात्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया संबंधित प्राधिकरणों की निगरानी में पूरी की जाएगी। इस फैसले के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं, एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर के खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का शव: परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : हर साल लाखों लोगों की मौत, इन सावधानियों से कम हो सकता है खतरा

लोकसभा स्पीकर ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

गोकुल डेयरी विवाद के बीच राज ठाकरे ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च पर सवाल उठाए

स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति

इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कैबिनेट से हटाने की मांग, कहा- देश के विरोध में बोल रही कांग्रेस

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें







