Wednesday, March 11, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरपुलिस वाले कर रहे कारनामे, एसडीएम ने एसपी को पत्र लिखकर किया कार्रवाई का निवेदन...!

पुलिस वाले कर रहे कारनामे, एसडीएम ने एसपी को पत्र लिखकर किया कार्रवाई का निवेदन...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
11 मार्च 2026, 07:52 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,सुबोध त्रिपाठी। जिले के बड़ामलहरा थाना प्रभारी (टीआई) श्रद्धा शुक्ला लगातार विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश यादव और सोनू यादव उनके कथित संरक्षण में अवैध शराब, सट्टा और जुआ जैसे संगीन मामलों में जमकर वसूली कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की कई शिकायतों के बाद एसडीएम ने एसडीओपी को पत्र लिखकर इन दोनों आरक्षकों को थाने से हटाने की मांग की है।


पिछले दिनों भी शराब के एक मामले में टीआई श्रद्धा शुक्ला पर लाखों रुपये के लेन-देन के गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इस मामले को दबा दिया गया। आरक्षक सतीश यादव अपनी विवादित कार्यशैली के लिए कुख्यात हैं। इससे पहले ईशानगर थाने में तैनाती के दौरान उन्होंने खुलेआम गलत कार्यों को संरक्षण दिया था, जिसके कारण स्थानीय लोगों ने उनका जमकर विरोध किया। विरोध के बाद एसपी ने उन्हें वहां से हटा दिया था।

WhatsApp Image 2026-03-11



स्थानीय निवासियों का आरोप है कि टीआई के संरक्षण में ये आरक्षक थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों से नियमित रूप से वसूली कर रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसडीएम द्वारा लिखे गए पत्र के बाद अब एसडीओपी स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)