टीकमगढ़। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर पालिका ने दीनदयाल अंत्योदय रसोई परिसर में “जन शीतल आश्रय” की शुरुआत की। इसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के साथ बैठकर भोजन भी किया। आश्रय स्थल में खस की टाठियां, पानी की फुहार, पंखे और ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मंत्री ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर कलेक्टर विवेक श्रुति, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई, पूर्व विधायक राकेश गिरी और नगर पालिका सीएमओ ओमपाल भदोरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
टीकमगढ़ में “जन शीतल आश्रय” शुरू, गर्मी से राहत के लिए विशेष व्यवस्था

Piyush Awasthi
6 मई 2026, 10:11 am IST
Piyush Awasthi6 मई 2026, 10:11 am IST
