बीजिंग। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, इस साल राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों यानी 1 से 7 अक्टूबर तक चीन में प्री-सेल समेत बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन से अधिक हो चुकी है। राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान 10 से अधिक नई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें कॉमेडी, सस्पेंस, रोमांस और एनिमेशन जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं। ऐसे में हर उम्र और पसंद के दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं।
बताया जाता है कि अब दर्शक सिनेमाघरों में सिर्फ फिल्में ही नहीं देख सकते, बल्कि खेल प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं। 30 सितंबर को वर्ष 2026 के चाइना ओपन का सीधा प्रसारण चीन के 100 से अधिक सिनेमाघरों में दिखाया गया।
इसके अलावा, खपत को बढ़ावा देने के लिए चीन के अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह की सुविधाएं और प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की गई हैं।
शनचन शहर में कुछ सिनेमाघरों के भीतर बुकस्टोर, सिर की देखभाल और ई-स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्र भी बनाए गए हैं। ऐसे में कई दर्शक फिल्म देखने से पहले या बाद में इन सुविधाओं का अनुभव भी कर रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)











