भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में सात हजार से ज्यादा ऐसे विद्यालय हैं जो एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य मे 7000 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ़ एक ही अध्यापक है। क्या यह प्रदेश के नौनिहालों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ नहीं है? आए दिन नये-नये स्कूलों की घोषणा करते जाना और वहां न किसी भवन का निर्माण करना, न अध्यापकों की भर्ती करना, ये भाजपा सरकार की आदत बन गई है।
राज्य सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज की चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि लाखों करोड़ रुपये का कर्ज़ लेने के बावजूद अगर स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की जा सकती है, तो फिर यह धन कहां जा रहा है? स्कूलों में अध्यापकों की कम संख्या का विषय पूर्व में भी कई बार उठाया गया है, लेकिन सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भर्ती की जाए और विद्यार्थियों का भविष्य चौपट होने से रोका जाए। दरअसल, राज्य में 92,000 से ज्यादा सरकारी स्कूल है। राज्य सरकार लगातार नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो और ड्रॉप आउट रेट कम हो इसी उद्देश्य से प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर 7000 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं जो एक शिक्षक के भरोसे हैं और इसी बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाया है।
मध्य प्रदेश के हजारों स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे: कमलनाथ
00:00/02:31

Anubhav Mishra
1 अगस्त 2026, 04:03 pm IST
Anubhav Mishra1 अगस्त 2026, 04:03 pm IST
Latest News

चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

आईआरजीसी का दावा, 'होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा जहाज'

नेहा की टी-शर्ट पर मचे बवाल के बीच अर्जुन बिजलानी ने मांगी माफी, बताया किसने दिया था गिफ्ट

रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा, बड़ौदा ने गोवा को एक पारी और 135 रनों से दी शिकस्त

ऐतिहासिक गोल्ड पर मैक्लरॉय ने की प्रणवी के जज्बे की तारीफ

रणजी ट्रॉफी: सात मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त, जीत से सिर्फ 3 विकेट से दूर रह गई एमपी

एस जयशंकर और नेपाल के गृह मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

बर्थडे स्पेशल : जब बिना पृथ्वीराज कपूर से पूछे शंकर ने जयकिशन को दिला दी थी नौकरी, ऐसे बनी संगीत की मशहूर जोड़ी

एनपीसीआई ने 'तत्काल एनपीएस' किया शुरू, अब यूपीआई के जरिए चुटकियों में खुल जाएगा पेंशन अकाउंट



