भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर इलाके में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, एमपीनगर स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर बीच सड़क पर चार युवतियां आपस में भिड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक युवती के हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक युवतियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का हाल जाना। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 16 मार्च को भोपाल में कोलार स्थित डी-मार्ट के सामने एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई थी। आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की।
इसके जवाब में बस में सवार महिलाओं ने भी सिपाही के साथ सड़क पर ही मारपीट की थी। वहीं, महिलाओं पर सिपाही की वर्दी फाड़ने का आरोप लगा था। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष कोलार थाने पहुंच गए थे, जहां रेलवे कर्मियों ने आरोप लगाया था कि सिपाही ने मर्यादा लांघी थी। पुलिस ने इस मामले की सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की थी।
भोपाल के एमपीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर युवतियों में हुई मारपीट
00:00/02:52

Saurabh Shukla
19 अगस्त 2026, 08:34 pm IST
Saurabh Shukla19 अगस्त 2026, 08:34 pm IST
Latest News

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, खेल मंत्री, यूपी सीएम ने भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम को गोल्ड जीतने पर बधाई दी

तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

भारत में 'एप्पल पे' की हुई एंट्री, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

'कट' बोलते ही नॉर्मल हो जाती हूं, इमोशन को साथ नहीं रखती: परिणीति चोपड़ा

ट्रंप और बड़ी टेक कंपनियों ने 'सुपर इंटेलिजेंस' समझौते पर किए हस्ताक्षर, एआई की जगह लिखा जाएगा एसआई

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड जीता, फाइनल में चीन को हराया

भारतीय-अमेरिकी लॉमेकर्स ने एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की मांग की

राजस्थान: करौली में पुलिस और आमजन ने लगाई फिटनेस की दौड़, खिलाड़ी भी हुए शामिल

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




