भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिमंता बिस्वा सरमा से सौजन्य भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनके नेतृत्व में असम विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और राज्यों के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।