छतरपुर/बमीठा, आनंद नामदेव। खजुराहो फोरलेन स्थित बेनीगंज बांध के पास रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे मौजूद 65 वर्षीय हीरालाल पटेल निवासी सददूपुरा और एक भैंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हीरालाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि भैंस भी बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गई।


घटना के बाद परिजन तत्काल घायल हीरालाल पटेल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं घायल भैंस काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही।


सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।