छतरपुर/बमीठा, अशोक नामदेव। थाना क्षेत्र के बसारी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करवाया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला कथित रूप से अपनी नाबालिग बेटी को खेत पर ले गई, जहां उसके प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक दिन के अंतराल में दो बार वारदात को अंजाम दिया गया। दूसरी घटना के बाद नाबालिग को रक्तस्राव होने पर मामला सामने आया और परिजन उसे लेकर बमीठा थाने पहुंचे।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी की भूमिका की जांच की जा रही है। नाबालिग पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजे जाने सहित मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।