Saturday, February 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजन'कल्कि संभल' का दूसरा पोस्टर रिलीज, 1978 दंगों के पीड़ित सेठ बनवारी के किरदार में दिखे रजनीश दुग्गल

'कल्कि संभल' का दूसरा पोस्टर रिलीज, 1978 दंगों के पीड़ित सेठ बनवारी के किरदार में दिखे रजनीश दुग्गल

Post Media
News Logo
Peptech Time
7 फ़रवरी 2026, 02:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

संभल। संभल के इतिहास से जुड़ी एक संवेदनशील घटना पर आधारित फिल्म 'कल्कि संभल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर बन रही यह फिल्म शुरू से ही सामाजिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक बहस का विषय रही है। पहले पोस्टर के सामने आने के बाद जहां फिल्म को लेकर विवाद और चर्चाएं तेज हुई थीं, वहीं अब मेकर्स ने दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया है। ऐसे में बहस एक बार फिर नए सिरे से शुरू हो गई है।


इस बार फिल्म निर्माताओं ने दंगों से जुड़े एक अहम और पीड़ादायक किरदार को सामने लाया है, जिसने उस दौर के जख्मों को फिर से ताजा कर दिया है।


शनिवार को जारी किए गए दूसरे पोस्टर में सेठ बनवारी लाल गोयल के किरदार का खुलासा किया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेठ बनवारी लाल गोयल 1978 के संभल दंगों के दौरान मारे गए प्रमुख पीड़ितों में से एक थे। बताया जाता है कि वह उस समय 'मुरारी लाल एंड संस' नामक प्रतिष्ठित फर्म के मालिक थे और संभल के जाने-माने उद्योगपतियों में गिने जाते थे।


दंगों के दौरान भड़की हिंसा में सेठ बनवारी लाल गोयल की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह किरदार बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल निभा रहे हैं। फिल्म में इस भूमिका के जरिए उस दौर की त्रासदी और आम नागरिकों पर टूटे कहर को दिखाने की कोशिश की गई है।


इस पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग इसे इतिहास के उस अध्याय को सामने लाने की कोशिश बता रहे हैं, जिसे समय के साथ भुला दिया गया। वहीं, कुछ वर्गों ने फिल्म की मंशा और इसके प्रभाव को लेकर सवाल उठाए हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म के पहले पोस्टर को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी विवाद हुआ था। फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों पर सवाल उठे और बयानबाजी का दौर भी चला था।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)