छतरपुर। कांग्रेस नेता संजय चौरसिया को पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन यादव की अनुशंसा पर कल देर रात जिला कांग्रेस की 52 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें श्री चौरसिया को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। संजय चौरसिया ने इस अहम दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष गगन यादव का आभार जताते हुए कहा है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।