छतरपुर, शिवम सोनी। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कनेरा निवासी 26 वर्षीय रमेश कुशवाहा बाइक से अपने घर से गढ़ीमलहरा जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ीमलहरा थाना के पास उनकी बाइक की एक चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल रमेश कुशवाहा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




