छतरपुर, संदीप यादव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक रेखा यादव को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर छतरपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने शहर के छत्रसाल चौक पर पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।


समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए अपनी खुशी जाहिर की और इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रेखा यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कार्यों की उम्मीद जताई।


इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह ‘लकी’ ने कहा कि रेखा यादव को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।