नई दिल्ली। मातृभूमि और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का परिचय देने वाले महान सेनानायक लचित बोरफुकन की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लचित दिवस पर, हम महान लचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा करने में मदद की। उनका अद्भुत नेतृत्व और लोगों के प्रति समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है, और साथ ही हमें असम की शक्ति और जज्बे की याद दिलाता है।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का परिचय देने वाले महान सेनानायक लचित बोरफुकन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन हमें साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लचित दिवस पर, हम अहोम साम्राज्य के अमर सेनापति लचित बोरफुकन को नमन करते हैं। सरायघाट की लड़ाई में, असम की संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने जिस अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और अटूट देशभक्ति के साथ मुगल सेनाओं का सामना किया, वह असम और पूरे भारत के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगा।"
सीएम हिमंता ने आगे लिखा, "हमारी सरकार ने उनकी महान विरासत को सम्मान देने और उनकी वीरता की गाथाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें उनकी 400वीं जयंती का भव्य आयोजन, जोरहाट में उनकी विशाल प्रतिमा और 'मैदम कॉम्प्लेक्स' का निर्माण, कई राज्यों के स्कूली पाठ्यक्रम में उनकी गाथा को शामिल करना, और उनकी जीवनियों का 23 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कराना आदि शामिल हैं। हम उनकी विरासत को संजोने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उन्हें सम्मान देने के लिए हमेशा हर संभव प्रयास करते रहेंगे।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मातृभूमि की रक्षा के लिए साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले महान योद्धा एवं असम के गौरव वीर सेनापति लचित बोरफुकन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि की रक्षा का अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।"
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि की रक्षा के लिए साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले महान योद्धा एवं असम के गौरव वीर सेनापति लचित बोरफुकन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि की रक्षा का अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।"
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक, असम के महान सेनानायक वीर लचित बोरफुकन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका शौर्य, नेतृत्व और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का जज़्बा सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"















