छिंदवाड़ा (जीशान अंसारी)। जिले की देहात थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 10 हजार 300 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 23 मोबाइल फोन, 5 कार और 2 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कराबोह रिंगरोड बायपास क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी ललित बेरगी, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष धुर्वे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस ने घेराबंदी कर 23 आरोपियों को मौके से जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3,10,300 रुपये नगद, 23 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन बरामद किए गए। जब्त वाहनों में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र नंबर की कारें शामिल हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का पुलिस कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस भी निकाला, जिससे जुआ और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 जुआरी पकड़े, शहर में निकाला जुलूस
00:00/02:10

Saurabh Shukla
26 सितंबर 2026, 08:47 pm IST
Saurabh Shukla26 सितंबर 2026, 08:47 pm IST
Latest News

गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले सेल्समैन पर शिकंजा:छतरपुर कलेक्टर ने राशन विक्रेता पर दर्ज कराई FIR, औचक जांच में खुला खेल

पेइचिंग 'सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया' मंच उद्घाटित

पीएम गतिशक्ति ने पांच वर्ष पूरे किए, 20.23 लाख करोड़ रुपए की 400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया मूल्यांकन

युवराज सिंह ने की 'नई पारी' की शुरुआत, आईपीएल 2027 के लिए बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच

रणजी ट्रॉफी: सिराज की कप्तानी में हैदराबाद ने दर्ज की धमाकेदार जीत, मुंबई और उत्तर प्रदेश ने भी मारी बाजी

ली छ्यांग और चाओ लेजी ने वियतनामी राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष ट्रान थान मान से मुलाकात की

सत्यभामा' के किरदार से अमर हुईं कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू, नृत्य को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए किया प्रेरित

अदाणी एंटरप्राइजेज और जेबिल मिलकर भारत में बनाएंगी एआई और डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का बड़ा प्लेटफॉर्म

चीन में गोल्डन वीक के दौरान दिखा उपभोक्ताओं का उत्साह



