दो दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूईए) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कुछ घंटों के लिए भारत दौरे पर आए थे| नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूईए के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का ना सिर्फ बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, बल्कि गुजराती संस्कृति का एक शानदार उपहार भी भी दिया| पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला उपहार में दिया। यह उपहार है गुजरात का एक खूबसूरत नक्काशीदार लकड़ी का झूला है, जो गुजरात के कई परिवारों के घरों का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। इस झूले को हाथ से बनाया गया है और इसमें फूलों एवं पारपंरिक डिजाइनों को बारीकी से तराशा गया है, जिसमें गुजराती हस्तशिल्प की शानदार कलाकारी नजर आती है। गुजराती संस्कृति में झूला घनिष्ठता, आपसी संवाद और पीढ़ियों के बीच जुड़ाव का प्रतीक है। यह उपहार यूएई द्वारा 2026 को ‘ईयर ऑफ फैमिली’ घोषित किए जाने के संदर्भ में भी खास मायने रखता है।
पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति को भेंट किया गुजरात की शाही नक्काशीदार झूला
00:00/01:36

Piyush Awasthi
15 सितंबर 2026, 03:46 am IST
Piyush Awasthi15 सितंबर 2026, 03:46 am IST
Latest News

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समझौते को जल्द अपनाने की उठाई मांग, पहलगाम हमले का किया जिक्र

6 साल बाद जीशान अंसारी की उत्तर प्रदेश रणजी टीम में वापसी तय

थापा ने गोल दागा, मगर मजबूत उरुग्वे के खिलाफ भारत की 1-6 से हार

भारत और नॉर्वे ने ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

'शायद हमारी बल्लेबाजी थोड़ी अव्यवस्थित थी,' हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने गिनाई कमियां

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार, 2023 का रिकॉर्ड टूटा

तेलंगाना में 27 लाख स्कूली बच्चों को नाश्ता उपलब्ध कराना विश्व की सबसे बड़ी पहल है: उपमुख्यमंत्री

सिर्फ 42 गेंदों में शतक, लखनऊ में तूफानी पारी के साथ कप्तान अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

गुजरात: 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल कर्मियों में डेंगू के मामले सामने आने पर नए उपाय लागू




