अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 5 लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीका लगाया गया। इस अभियान का लक्ष्य हर साल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 साल की लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को टीका लगाना है। टीका तय सरकारी हेल्थ सेंटर पर मुफ्त में दी जाएगी।
एचपीवी टीकाकरण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ कई परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास और युवाओं को नियुक्ति पत्रों के वितरण का सौभाग्य मिला है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।
उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि परिवार में जब मां बीमार होती है, तो घर बिखर सा जाता है। अगर मां स्वस्थ है, तो परिवार हर संकट का सामना करने में सक्षम रहता है। इसी भाव से भाजपा सरकार में महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं चलाई हैं।"
पीएम मोदी ने कहा कि हमने 2014 से पहले का वो दौर देखा है, जिसमें शौचालय के अभाव में बहनों-बेटियों को कितनी पीड़ा और अपमान झेलना पड़ता था। बच्चियां स्कूल छोड़ देती थी, क्योंकि वहां अलग टॉयलेट की सुविधा नहीं होती थी। पहले जो सत्ता में रहे, उनके लिए ये छोटी बातें थी, इसलिए इन समस्याओं की चर्चा तक नहीं होती थी। उन्होंने कहा, "हमारे लिए ये बहन-बेटियों को बीमार करने वाला, उनके अपमान से जुड़ा संवेदनशील मसला था। इसलिए ने इनका मिशन मोड़ पर समाधान किया।"
उन्होंने कहा, "गर्भावस्था के दौरान कुपोषण माताओं के जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा होता था। हमने सुरक्षित मातृत्व के लिए योजना चलाई। मां को पोषक आहार मिले, इसके 5 हजार रुपए बहनों के खाते में जमा करने की योजना शुरू की। मां धुएं में खांसती रहती थी, लेकिन उफ्फ तक नहीं करती थी। हमने कहा कि ये नहीं चलेगा और इसलिए उज्ज्वला गैस योजना बनी। ये सब इसलिए संभव हुआ, क्योंकि भाजपा सरकार सत्ताभाव से नहीं, संवेदनशीलता के साथ काम करती है।"
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

'10 दिनों तक सो नहीं पाई थी': वर्ल्ड चैंपियन बनने के भावुक सफर को मनीषा ने खेल मंत्री के साथ साझा किया

जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की

मध्य प्रदेश : किसानों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें कलेक्टर, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

जॉन गुडमैन ने ब्रूस विलिस की मदद से अपने सिटकॉम सह-कलाकार के साथ किया था मजाक

भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

‘पारिवारिक मनुरंजन’ के क्लाइमेक्स के दो अलग-अलग वर्जन शूट किए गए थे: पंकज त्रिपाठी

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित हुईं जाह्नवी कपूर, शूटिंग की झलकियां साझा की

दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में मिलेगा त्वरित न्याय, कैबिनेट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट योजना को 2031 तक बढ़ाया

‘ताकत का मतलब है बेहतर गतिशीलता’, सोहा अली खान ने फिटनेस पर रखी राय







