छतरपुर, शिवम सोनी। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमलतास कॉलोनी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आने से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पॉश रिहायशी इलाके में हुई इस खूनी घटना के बाद आसपास के रहवासियों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक (FSL) एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर बारीकी से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्राथमिक तौर पर हत्या के कारणों, मृतक की पहचान और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
(खबर लगातार अपडेट हो रही है...)










