छतरपुर,संतोष शिवहरे। छतरपुर के सर्किट हाउस में ओबीसी महासभा जिला इकाई छतरपुर द्वारा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा ने प्रदेश सरकार का ध्यान अन्य पिछड़ा वर्ग के लंबे समय से लंबित मुद्दों की ओर आकर्षित कराया है। महासभा ने अपनी प्रमुख मांगों में मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग पर लगे 13 प्रतिशत होल्ड को तुरंत हटाकर छात्रों एवं अभ्यर्थियों को उनका जायज अधिकार और न्याय देने की बात कही है। इसके साथ ही सामाजिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित करने के लिए आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग का अलग कॉलम जोड़कर जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बाकी मामला कोर्ट में होने के कारण इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह कुशवाहा सहित जिला पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।