रायपुर। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), सुकमा, छत्तीसगढ़ ने संविदा के आधार पर विभिन्न 53 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है। एनएचएम-सुकमा की ओर से जारी 53 रिक्तियों में दूसरी एएनएम के 1, नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम के 2, नर्सिंग ऑफिसर (ट्रॉमा-इमरजेंसी) का 1, लेबोरेटरी टेक्नीशियन-डीपीएचएलआईडीएसपी का 1, फिजियोथेरेपिस्ट एनसीडी के 5, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 3, डेंटल सर्जन का 1, एमओ-आयुष (पुरुष) के 2, एमओ-आयुष (महिला) के 3, स्टाफ नर्स-एनआरसी का 1, फीडिंग डेमोस्ट्रेटर का 1, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 20, ऑडियोलॉजिस्ट एनपीपीसीडी का 1, लैब असिस्टेंट-डीपीएचएल के 2, टेक्निकल असिस्टेंट-ऑडियोमेट्रिक एनपीपीसीडी का 1, टेक्निकल असिस्टेंट-हियरिंग इम्पेयर्ड चिल्ड्रन (सुनने में अक्षम बच्चे) एनपीपीसीडी का 1, सपोर्ट स्टाफ (हाउसकीपिंग स्टाफ) आईसीयू का 1, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट-एनएचएम के 2, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट-एलडीसी-यूएचडब्ल्यूसी के 2, काउंसलर-एनएचएम का 1 और क्लास-IV-यूएचडब्ल्यूसी का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, कौशल परीक्षण और/या लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 8,800 से 27,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से दूसरी एएनएम के लिए 12वीं उत्तीर्ण और एएनएम पास होने के साथ आईएनसी से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्र और छत्तीसगढ़ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग में लाइव रजिस्ट्रेशन; नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम, नर्सिंग ऑफिसर (ट्रॉमा - इमरजेंसी) और स्टाफ नर्स - एनआरसी के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स पास किया हो और छत्तीसगढ़ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन; लेबोरेटरी टेक्नीशियन - डीपीएचएल आईडीएसपी के लिए सीजी पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ डीएमएलटी या बीएमएलटी कोर्स; फिजियोथेरेपिस्ट एनसीडी के लिए फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की डिग्री (बीपीटी); ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के लिए बायोलॉजी के साथ 12वीं पास और ऑप्टोमेट्री या ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट में 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स के साथ ही सीजी पैरामेडिकल काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन; डेंटल सर्जन के लिए सीजी मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ एमडीएस या सीजी मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ बीडीएस; एमओ - आयुष के लिए बीएचएमएस/बीएएमएस/बीयूएमएस डिग्री के साथ ही आयुष, होम्योपैथी या यूनानी पंजीकरण बोर्ड से रजिस्ट्रेशन या छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ बीडीएस होनी चाहिए।

फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर के लिए होम साइंस में बीएससी; कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में कम्युनिटी हेल्थ का सर्टिफिकेट कोर्स या सीजी नर्सिंग काउंसिल में वैध पंजीकरण; ऑडियोलॉजिस्ट एनपीपीसीडी के लिए बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बीएएसएलपी)/बीएससी (स्पीच एंड हियरिंग); लैब असिस्टेंट - डीपीएचएल के लिए बायोलॉजी के साथ 12वीं पास और प्रयोगशाला में 1 वर्ष का अनुभव; टेक्निकल असिस्टेंट - ऑडियोमेट्रिक एनपीपीसीडी के लिए हियरिंग, लैंग्वेज एंड स्पीच में डिप्लोमा (डीएचएलएस); टेक्निकल असिस्टेंट - हियरिंग इम्पेयर्ड चिल्ड्रन एनपीपीसीडी के लिए बधिर और सुनने में अक्षम युवाओं के प्रशिक्षण में डिप्लोमा (डीटीवाईडीएचएच); सपोर्ट स्टाफ (हाउसकीपिंग स्टाफ) आईसीयू और क्लास-IV - यूएचडब्ल्यूसी के लिए 8वीं उत्तीर्ण; जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए 12वीं पास के साथ ही कंप्यूटर एप्लिकेशन में कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा; और काउंसलर - एनएचएम के लिए मनोविज्ञान/काउंसलिंग/स्वास्थ्य शिक्षा/जनसंचार/सामाजिक विज्ञान में पीजी डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु चिकित्सकीय पद के लिए 70 वर्ष और प्रबंधकीय पोस्ट के लिए 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू पदों के अनुसार 26 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे तक किया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनएचएम-सुकमा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।