भोपाल, जीतेन्द्र यादव। पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों को लेकर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में “ममता दीदी का भय समाप्त हो गया है” और नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। सारंग ने दावा किया कि देशभर में “कमल की लहर” चल रही है और डबल इंजन की सरकार अब असम के साथ बंगाल में भी स्थापित हो रही है।


मंत्री सारंग ने कहा कि बंगाल के गरिमामय इतिहास को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन अब वहां परिवर्तन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम केवल राज्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह पूरे देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश है। उनके अनुसार, अब बंगाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता को बेहतर शासन मिलेगा।


सारंग ने इसे देश और बंगाल दोनों के लिए “बड़ी खबर” बताते हुए कहा कि जनता ने विकास और विश्वास की राजनीति को चुना है, जिससे आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।